Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमेडिकल कॉलेज में ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का आयोजन, देशभर से प्रतिष्ठित...

मेडिकल कॉलेज में ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई का आयोजन, देशभर से प्रतिष्ठित पैथोलॉजिस्ट, रेजिडेंट और टेक्नोलॉजिस्टों ने लिया भाग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा टाटा मेमोरियल सेंटर की ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी तथा आईएपीएम राजस्थान चैप्टर के सहयोग से 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। इस अकादमिक आयोजन में देशभर से पैथोलॉजिस्ट, रेजिडेंट और टेक्नोलॉजिस्टों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर अशोक कलवार रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में पैथोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसी कार्यशालाएं चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने और युवा चिकित्सकों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होती हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विषयों पर विस्तृत उद्बोधन दिए। डॉक्टर सुमीत गुजराल ने ऑन्कोपैथोलॉजी में केस आधारित चर्चाओं और लाइव माइक्रोस्कोपी के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टर आयुषी सहाय ने हिस्टोपैथोलॉजी और साइटोपैथोलॉजी की व्यावहारिक चुनौतियों तथा गुणवत्ता नियंत्रण पर अपने अनुभव साझा किए। डॉक्टर केपी अरविंदन ने हेमेटोपैथोलॉजी के क्षेत्र में रोमनोव्स्की स्टेनिंग और साइटोकेमिस्ट्री की तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की। डॉक्टर नुजहत हुसैन ने मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड मीटिंग के माध्यम से क्लिनिकल-पाठोलॉजिकल सहयोग की उपयोगिता बताई।

इनके अलावा डॉक्टर नवीन खत्री, डॉक्टर केदार के देवधर, डॉक्टर विनीता पंत और डॉक्टर स्वेता राजपाल ने भी विभिन्न ऑन्कोलॉजिक डोमेन जैसे जेनिटोयूरिनरी पैथोलॉजी और डर्मेटोपैथोलॉजी पर व्याख्यान दिए। स्थानीय स्तर पर डॉक्टर वनिता कुमार, डॉक्टर डीपी सोनी, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह और अन्य संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टेक्नोलॉजिस्टों के लिए आयोजित हैंड्स-ऑन वर्कशॉप में टिश्यू फिक्सेशन, प्रोसेसिंग, एचएंडई स्टेनिंग, पाप स्मियर, सेल ब्लॉक तैयारी और क्वालिटी कंट्रोल जैसे व्यावहारिक विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्कशॉप का संचालन मिसेज मनाली सुर्वे, श्री मनोज एच प्रजापति और डॉक्टर शिल्पा सुजीत कुश्ते ने किया।

आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक कलवार, सभी सम्मानित वक्ताओं, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम ने पैथोलॉजी के क्षेत्र में प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी को बढ़ावा देने और पेशेवर नेटवर्किंग को मजबूत करने में सार्थक भूमिका निभाई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!