Hometrendingसीएम गहलोत के इस्‍तीफे वाले बयान पर प्रियंका-पायलट के करीबी आचार्य प्रमोद...

सीएम गहलोत के इस्‍तीफे वाले बयान पर प्रियंका-पायलट के करीबी आचार्य प्रमोद का आया बड़ा बयान सामने…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में सीएम का चेहरा बदलने की चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अपना इस्तीफा परमानेंट सोनिया गांधी के पास होने को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णन का बड़ा बयान सामने आया है। आपको बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

आपको बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने देर रात ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी ओर से किए गए ट्वीट से साफ है कि उनका निशाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ही है। आचार्य प्रमोद प्रमोद कृष्णन ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा कि इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना पार्टी हाईकमान को ब्लैकमेल करने जैसा है मुख्यमंत्री जी। आचार्य प्रमोद कृष्णन के ट्वीट से साफ है कि उनके निशाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं।

आपको यह भी बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णन पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के भी समर्थक हैं। कई बार आचार्य प्रमोद कृष्णन सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग सोशल मीडिया पर उठा चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी कई बार ट्वीट करके निशाना साध चुके हैं। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई बार एक मंच पर नजर आ चुके हैं, दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध भी हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular