Friday, April 24, 2026
Hometrendingमहात्मा ज्योतिबा की 199वीं जयंती पर सर्वसमाज ने एकता का दिया परिचय,...

महात्मा ज्योतिबा की 199वीं जयंती पर सर्वसमाज ने एकता का दिया परिचय, गोपाल गहलोत का हुआ भव्‍य अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ज्योतिबा को महात्मा ऐसे ही नहीं कहा जाता, वाकई उस व्यक्ति ने शिक्षा और समाज सुधार की जो अलख जगाई वो आज भी प्रासंगिक है। यह उद्गार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित फुले समरसता संकल्प समारोह में व्यक्त किए। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत का विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

jyotiba fule jayanti in bikaner
jyotiba fule jayanti in bikaner

समारोह के मुख्य अतिथि मदन राठौड़ ने आयोजक समिति को ज्योतिबा फुले जयंती पर सर्वसमाज को एकत्र कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस समारोह के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा ज्योतिबा के विचार हर वर्ग और हर समाज तक पहुंचेंगे तभी देश सशक्त और समृद्ध बनेगा। समाज के जरुरतमंद की मदद करें, शिक्षा के लिए प्रेरित करें। जरुरतमंद को रोजगार दिलाएं ताकि वो समृद्ध हो सके।

माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि फुले समरसता संकल्प समारोह में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र कुमावत, भाजपा बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का विशिष्ट आतिथ्य रहा।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत ने करते हुए यह कार्यक्रम महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित है, जिन्होंने समाज में व्याप्त अज्ञानता के दौर में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और समानता की अलख जगाई थी। गहलोत ने बताया कि बीकानेर में अब तक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती माली समाज एवं कुछ अन्य वर्ग ही मनाता आया है, इस बार नवाचार करते हुए इस आयोजन में सर्वसमाज को जोड़ा गया। जिसका उद्देश्य इतना ही है कि महात्मा फुले के विचार जन-जन तक पहुंचे और समानता के भाव जगे। महिलाओं को अब केवल शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल, भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा नेता मोहन सुराना, पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, राजेन्द्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, भंवर पुरोहित, कौशल शर्मा, प्रकाश मेघवाल, सांगीलाल गहलोत, कमल गहलोत, मुकेश पंवार, अजय सांखला, भंवरलाल पारीक, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, फिरोज भाटी, मुकेश सैनी, मुमताज अली भाटी, बाबूलाल गहलोत, देवरूप सिंह, राजाराम सीगड़, एडवोकेट अशोक प्रजापत, धर्मपाल डूडी, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, नरेन्द्र सिंह, मोहन पूनिया, मुकेश सैनी, सोहन प्रजापत एवं मुरली पंवार की उपस्थिति रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!