Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की मांग पर केडर रिव्यू पद 2018-19 के...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की मांग पर केडर रिव्यू पद 2018-19 के स्थान पर 2017-18 में मंजूर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रतिनिधि मंडल तथा वित्तीय सलाहकार माध्यमिक शिक्षा संजय धवन से हुई वार्ता एवं संघ की ओर से दिये गये ज्ञापनके क्रम में मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के केडर रिव्यू पदों का आवंटन वर्ष 2018-19 से 2017-18 करने की संशोधित स्वीकृति आज जारी कर दी गई है।

संघ के प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने बताया कि इस स्वीकृति से मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को एक वर्ष पहले डीपीसी चयन का लाभ मिलेगा। कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा निदेशक एवं वित्तीय सलाहकार का आभार जताते हुए मांग की है कि रिव्यू डीपीसी 2018-19 से 2017-18 में अविलंब की जाए, साथ ही 1/4/2023 से केडर रिव्यू पदों को भी जारी किया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!