Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरामेश्‍वर डूडी के जन्‍म दिन पर गौशाला में हुई पूजा प्रसादी, विधायक...

रामेश्‍वर डूडी के जन्‍म दिन पर गौशाला में हुई पूजा प्रसादी, विधायक सुशीला देनी ने कही ये अहम बात…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व कैबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी का जन्मदिन गंगा पिंजरापोल गौ शाला में नोखा विधायक सुशीला देवी डूडी द्वारा प्रातः 9 बजे 14 क्विंटल गौ प्रसादी खिलाकर, भजन कीर्तन, गो परिक्रमा करके मनाया गया। इस अवसर पर भगवानाराम डूडी, अजय डूडी, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के साथ सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ माता से रामेश्वर डूडी के जल्दी स्वस्थ होने की कामनाएं की।

विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि जीवन में गौ माता का स्थान सबसे ऊंचा है उनमें 33 कोटि देवी देवताओं का निवास है। गौ माता की पूजा प्रसादी करके जीवन धन्य हो जाता है और सभी की मनो कामनाएं पूरी होती है। कार्यक्रम के संयोजक गौ भक्त देवकिशन चांडक (देवश्री) ने कहा कि गौ शाला में पिछले 33 महीने से निरंतर गौ प्रसादी भजन कीर्तन का कार्यक्रम सैकड़ों गौ भक्तों की उपस्थिति में हो रहा है। गौ माता सब कष्टों को दूर करती है। आज गौ माता से गै शाला के तमाम भक्त प्रार्थना करते है कि रामेश्वर डूडी जल्दी स्वस्थ हो और जनता की सेवा करें।

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि गौ शाला में किया गया हर कार्य सिद्ध हो जाता है। गौ माता के निवास स्थान पर आकर जन्मदिन, वैवाहिक वर्ष गांठ मनाने से वर्ष भर जीवन आनंद मय व्यतीत होता है। सुख की प्राप्ति मन को सुकून और शांति मिलती है। भगवानाराम डूडी ने कहा गो सेवा कर जीवन में सभी कष्टों से विजय प्राप्त की जा सकती। युवा नेता अतुल डूडी ने कहा कि गौ सेवा को अपने नित्यक्रम से जोड़े। प्रति दिन गौ भक्ति से जीवन सुचारू रूप से व्यतीत होगा भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति होगी।

कार्यक्रम में अजय डूडी, पृथ्वी सिंह पंवार, इंदु वर्मा, जगदीश जोशी, बाबू लाल व्यास, संदीप जोशी, शिव चौधरी, राधेश्याम समेत सैकड़ों गौ भक्त मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!