Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराधेश्याम व्यास “जय भूतनाथ” की 11वीं पुण्‍यतिथि पर अपनाघर आश्रम में मिला...

राधेश्याम व्यास “जय भूतनाथ” की 11वीं पुण्‍यतिथि पर अपनाघर आश्रम में मिला माधव सेवा का अवसर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायी स्व. राधेश्याम व्यास “जय भूतनाथ” की 21 जून को 11वीं पुण्‍यतिथि पर अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को भोजन कराया गया। “जय भूतनाथ” के पुत्र भरत व्‍यास “लालू” ने बताया कि  साल भर के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम उनके पिता “जय भूतनाथ” की जीवन शैली में समाहित थे। उनके बताए कार्यों का क्रियान्‍वयन निरंतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में हर साल अपनाघर आश्रम में पूरे दिन हमें माधव सेवा करने का अवसर मिल रहा है। इस पुण्‍यार्थ काम के लिए हम परम पिता परमेश्‍वर और आश्रम के संचालकों का अंतर्मन से आभार व्‍यक्‍त करते हैं। इसके अलावा आज विजयाप्रेमियों के लिए भी हर साल की भांति प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है।

व्‍यास ने बताया कि “जय भूतनाथ” के असीम आशीर्वाद से ही शिवरात्रि श्रावण मास और श्रावण मास के दौरान श्रावण मास में आने वाली द्वितीया तिथि पर जगत सेठ द्वारिका नाथ के मंदिर में वर्ष 2010 से शुरू 100 साल की ध्वजा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ये कार्यक्रम आज भी भगवत कृपा से भूतनाथ की अनन्य भक्ति के फल स्वरूप निरंतर चल रहा है।

व्‍यास ने बताया कि “जय भूतनाथ” के बोले हुए हौसला बढाने वाले कथन आज भी बीकानेरवालों की जुबां पर चढे हुए हैं। इसकी एक बानगी वे बताते हैं- “जब तुझसे न सुलझे तेरे उलझे धंधे द्वारिकाधीश के इंसाफ पर सब छोड़ दे बंदे”, “खुद ही तेरी मुश्किल वो आसान करेगा, जो तू न कर पाया वो द्वारिका नाथ करेगा।” ऐसे अनगिनत कथनों के लिए “जय भूतनाथ” खूब मशहूर हुए। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्‍पर रहने वाले “जय भूतनाथ”का निधन राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में उनके मनवांछित स्थल आलम जी का धोरा के महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान उस महाउत्सव के महापूर्ण होने के बाद बीकानेर के लिए रवाना होते वक़्त हरि इच्छा से हुआ।

व्‍यास ने बताया कि उनकी इसी प्रेरणा से आज भी मैं और पूरा अबोहर फाजिल्का रोड लाईस परिवार जय भूतनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। बाबा भूतनाथ की ओर द्वारिका नाथ की कृपा AFRL के सभी कर्मचारियों के परिवार जनों पर मुझ पर और मेरे परिवार जनों पर सदैव बनी रहें।

Jai Bhootnath Radhay Vyas
Jai Bhootnath Radhay Vyas
राधेश्‍याम व्‍यास जय भूतनाथ
राधेश्‍याम व्‍यास जय भूतनाथ
radheyshayam vyas jai bhootnath bikaner
radheyshayam vyas jai bhootnath bikaner

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!