Homeबीकानेरऑन लाइन समझ रहे पशु रोग निवारण की बारीकियां...

ऑन लाइन समझ रहे पशु रोग निवारण की बारीकियां…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने फील्ड में कार्यरत पशुचिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किए हैं। कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि पशुचिकित्सा शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय में नए सृजित मानव संसाधन विकास निदेशालय के तहत फील्ड पशुचिकित्सकों के लिए ये ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किए गए है। पशुचिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों व पशुचिकित्सा की विभिन्न विधियों से पशुचिकित्सकों को अवगत कराने की जरूरत को महसूस करते हुए ये ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किए गए हैं।

 

इन रोगों की बारिकियां
प्रशिक्षण के दौरान पशु बांझपन के विभिन्न कारण एवं निवारण, पशु शल्य चिकित्सा, पशुओं की विभिन्न हड्डियों के आधार पर उनकी प्रजाति की पहचान आदि मुख्य विषय पर प्रशिक्षण दिए जाएगे। मानव संसाधन विकास के निदेशक डॉ. ए.के. कटारिया ने बताया कि इन चार ऑनलाइन पाठ्यक्रम के तहत पशु शल्यचिकित्सा में कई तरह की तकनीकों का अध्ययन कराया जाएगा।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!