Saturday, May 11, 2024
Hometrendingसूर्य ग्रहण 26 को, ये रहेगा राशियों पर असर...

सूर्य ग्रहण 26 को, ये रहेगा राशियों पर असर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पौष कृष्णा अमावस गुरुवार 26 दिसम्बर 2019 को कंकणा कृति सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक 25 दिसम्बर 2019 को रात्रि 8 बजकर 12 मिनट से मान्य होगा। मोक्ष शुद्धि काल 10 बजकर 55 मिनट को होगा। इस दिन धनु राशि में 6 ग्रह एक साथ है सूर्य, चंद्र, गुरु, शनि, बुध और केतु। यह योग भारत और विश्व में अनहोनी घटना का सूचक है।

यह ग्रहण मूल नक्षत्र ओर धनु राशि पर मान्य है, इसलिए मूल नक्षत्र ओर धनुराशि वालों के लिए परेशानियों का सूचक है। इन राशिवालों को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय गायों को गुड़ ख़िलाना चाहिये। तांबे के बर्तन में घी का दान करें। वृष, कन्या, धनु ओर मकर राशि वालों के लिए अशुभ फलदायी है। ग्रहण में गेंहू ओर गुड़ का दान करें।

कर्क, तुला, कुंभ ओर मीन राशि वालो के लिए लाभदायी है । मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशिवालों के लिए मध्यम फलदायी हैं। ग्रहण के समय पूजा अर्चना करें, यथाशक्ति दान-पुण्य भी करना चाहिए। इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से व्यापार बाधित होगा बाजार में तेजी की चाल विशेषकर गेंहू, मोटा अनाज, गुड़, मसूर आदि दलहन में तेजी। ग्वार, मूंगफली, सोने-चांदी तथा तेल-तिलहन में तेजी आएगी। फलों का नुकसान होगा।

शीर्ष नेताओं की क्षति, धार्मिक ओर सामाजिक व्यवस्‍था में उथल-पुथल, पड़ोसी देशों की कुचालों से पीड़ा। आगजनी, मौसम की मार से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ेगा। पूरे विश्व के लिए चुनौती भरा साबित होगा।

-पंडित गिरवर प्रसाद बिस्‍सा, ज्‍योतिषाचार्य 9413481194

…इसलिए इस बार होली 11 दिन जल्‍दी और दीवाली 17 दिन की देरी से आएगी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular