Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingगंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय...

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विश्व शांति के लिए ओम भिक्षु महाजप अनुष्ठान का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह जप का कार्यक्रम उग्र विहारी, तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमारजी स्वामी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन नाहटा, महामंत्री रचना हिरण, कोषाध्यक्ष ममता रांका, कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया राखेचा की उपस्थिति में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा तेरापंथ भवन में सुबह 7 से 8 बजे तक ओम भिक्षु का जाप किया गया। गंगाशहर महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत व स्वागत गीत के साथ राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया गया। मंत्री रेखा चौरडिय़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर तेरापंथी सभा से जतन संचेती, तेरापंथ युवक परिषद से देवेंद्र डागा, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म से रतनलाल छलानी, तेरापंथ न्यास से जैन लूणकरण छाजेड़, अणुव्रत समिति से कन्हैयालाल बोथरा, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से धर्मेंद्र डाकलिया, उपासक युवकरत्न राजेंद्र सेठिया एवं कन्या मंडल से गरिमा भंसाली द्वारा राष्ट्रीय टीम का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने विश्वास दिलाया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के जो भी प्रोजेक्ट हैं उन सबमें हम सभी का सहयोग अनवरत मिलता रहेगा। मुनिश्री श्रेयांशकुमारजी ने गीतिका की प्रस्तुति दी। मुनिश्री कमलकुमारजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गंगाशहर सदा से ही उर्वर भूमि रही है, यहां पूज्य कालूगणी का वरद् हस्त था, आचार्य तुलसी की पुण्य भूमि है तथा वर्तमान में आचार्यश्री महाश्रमणजी की भी अत्यधिक कृपा गंगाशहर पर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा से कहा कि उनके प्रवास काल में एक वृहद आयोजन भी किया जाए, क्योंकि गंगाशहर में क्षमता भी है और जोश भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार पर और स्वयं पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हम अपनी श्रद्धा से भटके नहीं, बल्कि उस पर अटूट विश्वास बनाए रखें। राष्ट्रीय महामंत्री रचना हिरण ने कहा कि गंगाशहर की पावन भूमि पर वास्तव में ऊर्जावान है। कोषाध्यक्ष ममता रांका ने साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभाजी द्वारा भेजे हुए मंगल संदेश का वाचन किया तथा मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। महिला मंडल उपाध्यक्ष बिंदु छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा संतोष बोथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, अमरचंद सोनी, पवन छाजेड़, नवरत्न बोथरा, संजू लालानी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!