Friday, May 15, 2026
Hometrendingओलंपिक्‍स 2024 : भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्‍ज मेडल, स्‍पेन को...

ओलंपिक्‍स 2024 : भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्‍ज मेडल, स्‍पेन को हराया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारत और स्‍पेन के बीच गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में मेंस हॉकी का ब्रॉन्‍ज मेडल मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने वापसी और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त हासिल की। भारत के लिए एक भार फिर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागा। इस क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं होने दिया और अंत 2-1 से जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि ओलंपिक में यह भारत का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। यह दूसरी बार है जब भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने साल 1968 और साल 1972 में भी लगातार हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!