Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर में तीनों रोट्रेक्ट क्लबों का एक साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बीकानेर में तीनों रोट्रेक्ट क्लबों का एक साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के रोटरी भवन में रविवार को एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ। पहली बार थार, आरएनबी और मरुधरा ये तीनों रोट्रेक्ट क्लबों ने एक साथ शपथ ग्रहण समारोह मनाया। इस समारोह में तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ग्वालियर से पधारे 3053 के डीआरआर पवित्र तिवाड़ी ने शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी...

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा : अध्यक्ष – रमाशंकर कल्ला, सचिव – यादवेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष – शिवम आचार्य

रोट्रेक्ट क्लब थार : अध्यक्ष – अभिमन्यु जाजड़ा, सचिव – प्रेरणा लुनिया, कोषाध्यक्ष – प्रदीप अग्रवाल

रोट्रेक्ट क्लब आरएनबी यूनिवर्सिटी : अध्यक्ष – दर्शन भंसाली, सचिव – धीरज लालानी, कोषाध्यक्ष – कुनाल सुराणा

समारोह के मुख्य अतिथि महावीर रांका ने तीनों क्लबों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही, पीडीआरआर सुरेंद्र जोशी, गौरव मूंधड़ा और कौशल साहू ने नए सदस्यों को आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।इस समारोह में पवन व्यास, लोकेश नारायण पुरोहित, मनीष, मोनू, महेश, चंद्रेश पारीक, डॉ अमित पुरोहित, गोपाल ओझा व पवन राठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!