Saturday, January 24, 2026
Hometrendingरासेयो के स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव घडसीसर में नशा मुक्ति एवं...

रासेयो के स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव घडसीसर में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाल दिया संदेश

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरूआत योगाभ्यास से की गई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने योग की विभिन्न मुद्राओं को उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया। स्वयंसेवकों ने अनुलोम विलोम भस्त्रिका प्राणायाम इत्यादि योग मुद्राओं को किया तथा आगामी दिनों में योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी स्वयंसेवकों का बीएमआई चेकअप किया गया।

योग सत्र के उपरान्त प्रथम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं लोक नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनू जैन और होमदत्त शर्मा विजेता रहे। स्वयंसेवक भावना, प्रेरणा और काव्या ने राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। साथ ही स्वयंसेवकों ने विभिन्न फिल्मी एवं देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी तथा साथ ही कुछ स्वयंसेवकों ने स्वनिर्मित कविताओं का गायन भी किया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव घड.सीसर में एक नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने रासेयो प्रभारी डाॅ. रीतेश व्यास, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. बालमुकुन्द व्यास के निर्देशन में गांव के सभी क्षेत्रों में आमजन में फैली नशे की बुराईयों को त्यागने तथा नशा मुक्त बीकानेर बनाने के प्रयास के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों तथा आस पास के निवासियों ने भी उत्साहवर्द्धन किया तथा साथ ही महाविद्यालय की रासेयो इकाईयों का इस जागरूकता रैली के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वयंसेवकों ने डाॅ. पीयूष किराडू, सुनीता लूणिया, अंजुमन उस्ता, चेतना ओझा, राजश्री सुथार, मोहिता सिंह एवं राकेश रंगा के नेतृत्व में गांव में प्रत्येक घर और मौहल्ले में जाकर महिलाओं, बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गो को इस बात हेतु प्रेरित किया कि वे लोग किसी भी प्रकार का नशा न करें तथा साथ ही अपने आस पास नशा करने वाले लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने तथा नशा छोड.ने के लिए प्रेरित करें। स्वयंसेवकों ने विभिन्न पैम्पलेट्स तथा बैनर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश देने का प्रयास किया।

रासेयो कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. रीतेश व्यास ने बताया कि 9 जनवरी को गोद लिए गांव घड.सीसर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों तथा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी व्यक्तियों के रक्तचाप, हिमाग्लोबीन तथा अन्य प्रकार की सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिसके लिए स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर जानकारी प्रदान की। दिवस के अंतिम सत्र में भोजनावकाश के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने एक निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दिन के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. बालमुकुन्द व्यास ने आगामी दिवस की रूपरेखा स्वयंसेवकों के समक्ष प्रस्तुत की।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!