Hometrendingनामांकन में अब दो दिन और, कुछ सीटों पर कांग्रेस-भाजपा ऐनवक्‍त पर...

नामांकन में अब दो दिन और, कुछ सीटों पर कांग्रेस-भाजपा ऐनवक्‍त पर उतारेगी प्रत्‍याशी

जयपुर Abhayindia.Com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब दो दिन का समय ही शेष रहा है। भाजपा जहां अब तक अपने 184 प्रत्‍याशियों का ऐलान कर चुकी है वहीं, कांग्रेस ने अभी तक 156 सीटों पर ही प्रत्‍याशी उतारे हैं। उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज दोनों ही पार्टियों की अटकी हुई सूचियां जारी हो सकती है। आपको बता दें कि 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल 6 नवम्‍बर तक कर सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

इस बीच, आपको बता दें कि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्‍याशी अभी तक तय नहीं कर पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को ऐनवक्‍त पर पार्टी प्रत्‍याशी घोषित कर सकती है। हालांकि, ऐसे प्रत्‍याशियों को पार्टी स्‍तर पर सूचना दी जा रही है कि वे नामांकन से संबंधित अपने दस्‍तावेज तैयार रखें।

इधर, डूंगरगढ में अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्‍याशी का ऐलान नहीं किया है। इस बीच, यहां से कांग्रेस के संभावित प्रत्‍याशी मंगलाराम गोदारा ने निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular