Hometrendingअब कसेगा अवैध वाहनों पर शिकंजा, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ने दिए...

अब कसेगा अवैध वाहनों पर शिकंजा, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ने दिए कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर/जयपुर Abhayindia.com अवैध वाहनों के संचालन को लेकर जल्द ही पुलिस सख्त कदम उठाएगी। इसके लिए बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अवैध वाहनों से हो रहे राजस्व के घाटे के चलते जिला प्रशासन, पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को वाहनों के रजिस्ट्रेशन इत्यादि का विवरण उपलब्ध कराया था, साथ ही प्रभावी कार्यवाही करने का आग्रह किया था।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन के अनुसार निजी बसें बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र रोड़वेज की बसों के आगे पीछे चलती है, इससे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अवैध रूप से संचालित हो रही निजी बसें जिनमें राजस्थान लोक परिवहन सेवा भी शामिल है, जो परिवहन विभाग को परमिट सरेण्डर कर चुकें है।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी ने अवगत कराया कि राजस्थान रोडवेज की ओर से महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज को परमिटों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया था, इस पर महानिरीक्षक पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक बीकानेर,चूरू,हनुमानगढ़ एवं गंगानगर को आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त, अजमेर संभाग एवं जोधपुर संभाग भी पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को परमिटों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर चुके हैं।

रोजाना 1400 बसों का संचालन…

एमडी के अनुसार राजस्थान रोड़वेज कोरोना संक्रमण काल में 03 जून से नियमित बसें चलाई जा रही है। वर्तमान में 1400 बसों से 2.25 लाख से अधिक यात्रियों को प्रतिदिन संक्रमण मुक्त सेवाएं प्रदान की जा रही है।

एमडी के अनुसार निजी वाहन संचालक समय सारिणी का पालन करने की बजाय राजस्थान रोड़वेज की बसों के आगे पीछे अपनी बसों का संचालन करते हैं इससे रोड़वेज को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही कई लोक परिवहन बसों से इन दिनों अनुज्ञापत्र सरेण्डर करने के बाद भी बसों का संचालन किया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular