Hometrendingअब शुरू होने वाला है सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, 23 से...

अब शुरू होने वाला है सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, 23 से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसम्‍बर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर कंपकंपी छुडा सकता है। बहरहाल, माउंट आबू प्रदेश का सबसे सर्द इलाका बना हुआ है। यहां रविवार को रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आपको बता दें कि प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दरम्‍यान 23 व 24 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे सर्दी का असर और बढेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular