Hometrendingअब राजस्‍थान में भी खत्‍म होगी सियासी खींचतान, कर्नाटक मसला सुलझते ही...

अब राजस्‍थान में भी खत्‍म होगी सियासी खींचतान, कर्नाटक मसला सुलझते ही जगी उम्‍मीद

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान अब जल्‍द ही खत्‍म हो सकती है। पार्टी ने कर्नाटक में सीएम की कुर्सी का मसला आज सुलझा लिया। पार्टी ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया है। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान का अब राजस्‍थान पर फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि आलाकमान गहलोत और पायलट के बीच रही खींचतान को लेकर गंभीर है। प्रदेश में चूंकि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है लिहाजा पार्टी अब इस मामले को और लंबा खींचना नहीं चाहेगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं में भी यह उम्‍मीद जगी है कि अब राजस्‍थान में विवाद को खत्‍म कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सचिन पायलट इन दिनों गहलोत सरकार को लेकर आक्रामक मूड में है। उन्‍होंने विभिन्‍न तीन मांगों को लेकर सरकार को 15 दिन का अल्‍टीमेटम भी दे दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular