Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingन्‍यून परीक्षा परिणामों को लेकर लंबित जांच प्रकरणों में अब आएगी तेजी,...

न्‍यून परीक्षा परिणामों को लेकर लंबित जांच प्रकरणों में अब आएगी तेजी, मंत्री ने दिए ये निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से आयोजित बैठक में 16-17 सीसीए, एसपी प्रकरण सहित अन्य लंबित जांच के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा में वर्ष 1989 से लेकर वर्ष 2025 तक के 16 सीसीए, 17 सीसीए, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य, 17 सीसीए न्यून परीक्षा परिणाम व्याख्याता और राज्य स्तर पर 16 सीसीए के लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को पेंडिंग मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर विशिष्ठ शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा, राज्य परियोजना आयुक्त एवं निदेशक, समग्र शिक्षा राजस्थान अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर और वि​शेषाधिकारी सतीश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!