Homeराजस्थानअब 800 रुपये में होगी कोरोना जांच, सीएम गहलोत ने कहा- इससे...

अब 800 रुपये में होगी कोरोना जांच, सीएम गहलोत ने कहा- इससे नागरिकों को…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अब निजी लैब में कोरोना की जांच वाले नागरिकों को कुछ राहत मिल सकेगी। अब 1200 की जगह 800 रुपये ही चुकाने होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है।

सीएम गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सा के क्षेत्र में अलग-अलग जिलों को कई सौगातें दी है। उन्‍होंने कहा है कि राजस्थान में निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस से संक्रमण की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) विधि से जांच अब 1200 रुपए की बजाय 800 रुपए में होगी।

उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच किट की लागत में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच का शुल्क 2200 रुपये था, जिसे बाद में सरकार ने 1200 रुपए तय किया। अब सरकार सभी निजी प्रयोगशालाओं को यह जांच 1200 रुपए के बजाय 800 रुपए में करने को पाबंद करेगी। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की सारी जांच केवल आरटी-पीसीआर किट के जरिए हो रही हैं जो पूरी दुनिया में सबसे विश्वसनीय जांच है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular