









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर से सटती शरह नत्थानिया गोचर भूमि की रक्षा के लिए दीवार का निर्माण कराने का बीड़ा उठा रहे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा है कि गोचर की रक्षा अब सिस्टम के भरोसे नहीं हो सकती। इसके लिए तो समाज को ही आगे आना होगा। और केवल गोचर नहीं, बल्कि तालाबों की आगोर हो या अन्य कोई सार्वजनिक जमीन, सबकी सुरक्षा के लिए समाज को ही आगे आना होगा। इन जगहों के लिए यदि सिस्टम सतर्क होता तो आज ये अतिक्रमण की जद में नहीं आते।
अभय इंडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि शरह नत्थानिया गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए गो रक्षक ब्रजनारायण किराडू लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इनके साथ अब समाज के मौजिज लोग भी आगे आकर सहयोग करने लगे हैं। यहां तीन किलोमीटर लंबी दीवार बनाई जा रही है। इसके साथ ही गोचर में पौधारोपण सरीखे कार्य किए जा रहे हैं।
गोचर क्षेत्र में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के सवाल पर पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि गोचर पर चाहे अतिक्रमण करने वाले हो या यहां आकर नशाखोरी सहित अन्य गलत काम करने वाले हो, उनके यहां से हटाने के लिए भी समाज के लोगों को ही पहल करनी होगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि हालांकि, सिस्टम की यह डयूटी है कि वो ऐसे काम करने वालों को हटाए, लेकिन हमें केवल उनके भरोसे बैठे नहीं रहना है। हमें खुद अब इसकी सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। तभी हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। हाल में कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन को लेकर खूब मारा-मारी हुई थी, इसलिए अब हमें यह समझ लेना चाहिए कि गोचर जैसी जगहों को सुरक्षित रखने और यहां घास और पौधे उगाने से ही हम असली ऑक्सीजन हासिल कर पाएंगे।
पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि बीकानेर के लोग गोचरप्रेमी हैं, इसीलिए इसकी सुरक्षा के लिए लोग खुले हाथों से आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। गोसेवी ब्रजनारायण किराडू के अलावा मोहन सिंह राठौड, देवकिशन चांडक, महावीर रांका सहित अनेक लोग इस मुहिम को आगे बढा रहे हैं। इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहा तो हम पूर्वजों की और से गायों के लिए आरक्षित रखी गई इस जगह को बचाने में निश्चित तौर पर सफल रहेंगे।
संपादकीय : निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के दम पर “अभय इंडिया” ने किया 10वें वर्ष में प्रवेश
बीकानेर : यूआईटी अध्यक्ष के दावेदारी पुष्करणा समाज से भी, अब आचार्य ने…
“अभय इंडिया” के 10वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर किसने क्या कहा? देखें वीडियो…
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल
Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्याम अग्रवाल
Preview YouTube video निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता
Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)
Preview YouTube video सच्ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्यास
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्यास
Preview YouTube video विश्वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी
Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया
Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)
Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)







































