HometrendingNokha News : कॉलेज में न स्‍टाफ, न ही लग रही कक्षाएं,...

Nokha News : कॉलेज में न स्‍टाफ, न ही लग रही कक्षाएं, आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Nokha. Abhayindia.com श्रीजैन आदर्श पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिला आनंद पाठक को एक ज्ञापन दिया। महाविद्यालय के छात्र चांदरतन डागा ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही है और ना ही विषय व्याख्याताओं की पूरी व्यवस्था है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही व्याख्याताओं की पूर्ति की जाएगी।

विद्यार्थियों ने कहा कि यदि अब भी शिक्षण व्‍यवस्‍था में सुधार नहीं हुआ तो छात्र शक्ति आंदोलन करेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस बार समेस्टर सिस्टम लागू होने की वजह से आशा की जाती है कि जल्द ही शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा। ज्ञापन देने में अशोक सेन, चांद रतन डागा, संजय खाती, रमेश सारस्वत, सुरभि बिश्नोई, ज्योति, कुसुम बाफना, साक्षी कांकरिया शामिल रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular