Hometrendingशिक्षा विभाग: कक्षा 5-8 की बोर्ड परीक्षा पर अभी निर्णय नहीं, परीक्षाएं...

शिक्षा विभाग: कक्षा 5-8 की बोर्ड परीक्षा पर अभी निर्णय नहीं, परीक्षाएं होगी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना के कारण इस बार आधे ज्यादा सत्र बीतने के बाद भी प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक की स्कूलें नहीं खुली है।

उनमें शिक्षण कार्य नहीं हुआ। इस स्थिति में फिलहाल इसका निर्णय अभी नहीं हो पाया है कि इस बार पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड पेटर्न पर होगी या नहीं, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने गुरुवार को अभय इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि फिलहाल यह तय है कि कक्षा 5 व 8 की परीक्षाएं तो होगी, लेकिन बोर्ड पैटर्न पर होगी या नहीं होगी, इसको लेकर अभी किसी तरह का निर्णय फिलहाल नहीं हुआ है।

निदेशक ने बताया कि परीक्षा होने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा जा सकेगा। ऐसा ही प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है, जिसमें यही बताया है कि परीक्षा होनी चाहिए। गौरतलब है कि पूर्व डाईट स्तर पर यह परीक्षाएं आयोजित की जाती है, इसमें पांचवीं कक्षा के बच्चों को भी अपनी स्कूल से दूसरी स्कूल में पेपर देने के लिए जाना पड़ता है।

समान पेपर का प्रस्ताव…

शिक्षा निदेशक ने बताया कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर परखने के उद्देश्य से ही इस बार 9 वीं और 11 वीं कक्षा के पेपर प्रदेश के सभी जिलों का एक समान हो, इसके लिए भी प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। वहां से सहमति आने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। यह पेपर निदेशालय स्तर पर तैयार कराए जा सकते हैं। वहीं 5 व 8 वीं के पेपर एसआईईआरटी से तैयार कराए जाएंगे। अब तक हर जिले के पेपर(प्रश्न पत्र) अलग-अलग होते थे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular