Sunday, May 31, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में कांग्रेस के दो विधायकों सहित नौ लोगों को एक-एक साल...

राजस्‍थान में कांग्रेस के दो विधायकों सहित नौ लोगों को एक-एक साल की सजा, जानें- क्‍या है मामला…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-19 (ACJM) अदालत ने करीब 11 साल पुराने मामले में कांग्रेस के दो विधायकों सहित नौ लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई है।

अदालत ने सभी को रास्ता रोकने और विधि विरुद्ध जमा होने का दोषी माना हैं। सभी ने 13 अगस्त 2014 को करीब 20 मिनट के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर जेएलएन मार्ग को जाम कर दिया था।

अदालत ने इस मामले में लाडनू विधायक मुकेश भाकर, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, झोटवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिषेक चौधरी सहित 9 लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई। पुलिस ने सभी के खिलाफ 11 अगस्त 2016 को चालान पेश किया था। ट्रायल के बाद कोर्ट ने मुकेश भाकर, मनीष यादव, अभिषेक चौधरी, राजेश मीणा, रवि किराड़, वसीम खान, द्रोण यादव, भानूप्रताप सिंह और विद्याधर मील को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!