Saturday, January 17, 2026
Hometrendingबार एसोसिएशन बीकानेर के अध्‍यक्ष पद के लिए नौ दावेदार आए सामने

बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्‍यक्ष पद के लिए नौ दावेदार आए सामने

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बार एसोसिएशन बीकानेर के वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष पद के लिए 13 दिसम्‍बर को होने वाले चुनाव के लिए अब तक नौ दावेदार सामने आए हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश चंद्र व्‍यास ने बताया कि अध्‍यक्ष के लिए जितेन्द्र सिंह शेखावत, विजयपाल बिश्नोई, विवेक शर्मा, गिरीराज मोहता, बजरंग लाल छींपा, मुबारक अली, वेणुराज गोपाल पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा, पूनमचंद सिहंमार ने नामांकन प्रस्तुत किये। सभी नामांकन पत्रों की जाँच की गई, जो सभी सही पाये गये। नामांकन पत्र वापिस लेने के लिये 9 दिसम्‍बर को 12.30 बजे से 4.00 बजे तक का समय नियत है।

चुनाव अधिकारी अविनाशचन्द्र व्यास ने बताया कि अन्तिम मतदाता सूची 5 दिसम्‍बर को प्रकाशित होने के पश्चात् कुछ अधिवक्ताओं द्वारा डिक्लेशन फॉर्म मय प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर डिक्लेरेशन फॉर्म के अभाव में मतदाता सूची में नार्म दर्ज नहीं हो सकने के कारण अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का मौखिक व लिखित निवेदन किया। इस पर कमेटी में विस्तृत चर्चा हुई तथा निर्णय लिया गया कि पांच दिसम्‍बर को मतदाता सूची का अन्तिम रूप से प्रकाशन हो जाने के पश्चात् अब कोई संशोधन किया जाना संभव नहीं होने से उनके सभी आवेदन व निवेदन अस्वीकार किये गये।

नामांकन पत्र लेने के लिए चुनाव प्रक्रिया में चन्द्र प्रकाश कुकरेती, सोमदत्त पुरोहित, योगेन्द्र पुरोहित, सत्यपाल सिंह शेखावत, मदन गोपाल व्यास, राधेश्याम सेवग, राकेश रंगा, विजयपाल सिंह शेखावत, विनोद पुरोहित, कुलदीप सिंह मेघसर, रोहित खन्ना, राजकुमारी पुरोहित ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!