Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराजस्थान के इन जिलों में नई गाइडलाइन जारी होने तक रात्रि कर्फ्यू...

राजस्थान के इन जिलों में नई गाइडलाइन जारी होने तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में कोरोना का प्रभाव कम तो होने लगा है, लेकिन नए साल के पहले दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी आंकड़ों में 609 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 91 मिले हैं।

कोरोना प्रभाव कम करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 13 जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाया था वो नई गाइडलाइन जारी होने तक जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार गृह विभाग में नई गाइडलाइन के लिए शुक्रवार को मंथन किया था। जानकारी के अनुसार देर रात तक नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।

21 नवम्बर से कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद 30 नवम्बर को नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!