Hometrendingजेईई- नीट परीक्षा मामला : धरने में अचानक पहुंचे पायलट, कहा लाखों...

जेईई- नीट परीक्षा मामला : धरने में अचानक पहुंचे पायलट, कहा लाखों बच्चों को संक्रमण ….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुरजयपुर में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में अचानक सचिन पायलट के पहुंचने के बाद माहौल ही बदल गयातमाम कांग्रेस पायलट को देख इतने गदगद हो गए कि पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे, कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं द्वारा जीईई और नीट परीक्षाओं के स्थगन को लेकर पूरे देश में कांग्रेस की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जेईई- नीट परीक्षा मामला परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर में जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर स्थित एमएनआईटी पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सचिन पायलट भी धरने पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों को आप संक्रमण के खतरे में डालना चाहते हैं। आज अमीर, गरीब सभी को संक्रमण हो रहा है। हम सभी बचने की कोशिश करते हैं। सचिन पायलट मीडिया से मुखातिब होकर बीजेपी पर बरस रहे थे, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत गहलोत समर्थक भी धरने में मौजूद थे। 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!