Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के...

बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास लाए रंग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नागरिकों की मांग पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस फ्लाइट सेवा को शुरू कराने और नियमित संचालन के लिए अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इस सेवा से बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।

जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट
का समय इस प्रकार रहेगा...

फ्लाइट संख्या 9I833
जयपुर → बीकानेर
प्रस्थान : 15:20 बजे
आगमन : 16:30 बजे

फ्लाइट संख्या 9I834
बीकानेर → जयपुर
प्रस्थान : 16:55 बजे
आगमन : 18:05 बजे

यह सेवा ATR-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल से जयपुर, बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!