Saturday, April 20, 2024
Hometrendingनव संवत्सर : ये रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, देश में...

नव संवत्सर : ये रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, देश में राजनीतिक उठापटक…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नव संवत्सर 2076 (6 अप्रेल 2019 शनिवार) रेवती नक्षत्र और वैधृत योग में प्रवेश हो रहा है। घट स्थापना का मुहूर्त प्रात: 8.10 से 9.45 के बीच सर्वश्रेष्ठ है। नया वर्ष भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा उठापटक होने का सूचक बन रहा है। सामाजिक एवं धार्मिक उन्माद का योग। विज्ञान के क्षेत्र में भारत अच्छी उपलब्धियां हासिल करेगा। स्त्री एवं युवा वर्ग के लाभदायक। आर्थिक समस्याएं बढ़ेगी संवैधानिक सस्थाओं और सता पक्ष में टकराहट का योग। मौसम की बदमिजाजी के कारण प्राकृतिक प्रकोप, ओलावृष्टि, आगजनी एवं रेल तथा जहाज की आकस्मिक दुर्घटनाएं घटेगी। डीजल, पैट्रोल एवं गैस के दामों में वृद्धि होगी। मूलत: यह वर्ष मिश्रित फलदायी होगा। इस वर्ष में राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ होगा।

निम्न राशि वालों के लिए यह वर्ष इस प्रकार है:-

मेष : खर्च अधिक धन लाभ, मान-सम्मान बढ़ेगा तथा अनावश्यक परेशानियों का योग, यात्राएं अधिक होगी। सन्तान पक्ष के लिए चिन्ता कारक है। कार्य क्षेत्र में मुश्किलें होगी।

वृष : वर्ष मिश्रित फलदायी होगा। शुभ-अशुभ दोनों घटनाएं घटेगी। पिता के स्वाथ्य पक्ष की चिंता, राज्य पक्ष से लाभ, धन की प्राप्ति। सन्तान की उन्नति व मित्रों से लाभ होगा।

मिथुन : आर्थिक लाभ अच्छा होगा, मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे, यश मिलेगा। भाग्योदय, माता-पिता के लिये लाभदायी संतान का सुख मिलेगा। यात्राएं अधिक होगी।

कर्क : अनायास धन हानि का योग, मांगलिक कार्यों में बाधाएं आयेगी, यात्राओं से परेशानी। सन्तान एवं स्त्री पक्ष की चिन्ता।

सिंह : रूके हुए पैसे मिलेंगे, कार्यों में सफलता घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख एवं मित्रों से लाभ, माता-पिता के लिए सुखदायी है।

कन्या : शुभ सूचना मिलेगी, नये कार्यों का श्रीगणेश होगा। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता संतान पक्ष में लाभदायी माता-पिता की चिन्ता, यात्राएं अधिक एवं खर्च अधिक होगा।

तुला : वर्ष में शुभ अशुभ दोनों घटनाएं घटेगी, मानसिक एवं शारीरिक कष्ट का योग आर्थिक उलझनें पैदा होगी, मुकदमेबाजी से परेशानी का योग। यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा।

वृश्चिक : माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता यात्राओं से नुकसान, कार्यक्षेत्र में परेशानी अधिक आय कम खर्च ज्यादा, स्वास्थ्य पीड़ा।

धनु : गुप्त शत्रुओं का जोर, कर्ज में बढ़ोतरी होगी। यात्राओं से परेशानी, परिवार की जिम्मेदारियों से जूूझना पड़ेगा, संतान एवं स्त्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेगी।

मकर : यह वर्ष मिश्रित फलदायी है। आय और व्यय समान रूप से होगा। कार्यों में रूक-रूक कर सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति और घर मेंं मांगलिक कार्य होंगे।

कुभ : आकस्मिक धन लाभ, सन्तान पक्ष में लाभदायी, पति की उन्नति, स्वयं के स्वास्थ्य में पीड़ा, कुटुम्ब में अशान्ति का योग। यात्राएं अधिक, रूके हुए कार्य सम्पन्न होंगे।

मीन : अप्रिय घटनाओं का दौर चलेगा। आय से खर्च ज्यादा होगा। स्त्री एवं सन्तान पक्ष की चिन्ता, माता को कष्ट, गुप्त शत्रुओं का जोर तथा पति पक्ष की चिन्ता होगी।

नोट : यह फलादेश नव वर्ष के अनुसार है। पूर्ण जानकारी के लिए अपनी जन्म पत्रिका लेकर सम्पर्क करें। -पं. गिरवर प्रसाद बिस्सा (शास्त्री), मो.नं. 9413481194

अवैध कॉलोनियां रडार पर, भू-माफियाओं में खलबली, अब…

राजस्थान पुलिस : चुनाव से पहले टॉप-10 बदमाश पकडऩे का टास्क, अफसरों की उड़ी नींद…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular