Hometrendingराजस्‍थान में 17 से शुरू होगा बारिश का नया दौर, इससे पहले...

राजस्‍थान में 17 से शुरू होगा बारिश का नया दौर, इससे पहले कुछ इलाकों में बरसेंगे बादल

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश एक और नया दौर 17 अगस्‍त से शुरू हो रहा है। हालांकि, इससे पहले कुछ इलाकों में हल्‍की और मध्‍यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 अगस्‍त तक मौसम शुष्‍क ही रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है।

विभाग के अनुसार, 10 व 11 अगस्‍त को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular