Thursday, April 25, 2024
Hometrendingमाइनर मिनरल ब्लॉक्स की प्रीमियम दरों पर नीलामी में बन रहे हैं...

माइनर मिनरल ब्लॉक्स की प्रीमियम दरों पर नीलामी में बन रहे हैं नित नए रेकॉर्ड, 8 प्लॉट 46.61 करोड़ में नीलाम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान के माइनर मिनरल ब्लॉक्स की प्रीमियम दरों पर नीलामी में नित नए रेकॉर्ड स्थापित हो रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अलवर में मेसनरी सेंड स्टोन के 8 प्लॉटों की 19 लाख रूपए की रिजर्व प्राइज की तुलना में ई-ऑक्शन में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 46 करोड़ 61 लाख रूपए की उच्चतम बोली प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि 14 मार्च से 17 मार्च तक भारत सरकार के ई-पोर्टल पर की गई कुल 62 प्लॉटों की सफल नीलामी में 2 करोड़ 04 लाख रूपए के रिजर्व प्राइज के प्लॉटों की प्रीमियम बोली 148 करोड़ 30 लाख रूपए प्राप्त हुई है। इनमें कोटपूतली पावटा के क्वार्टज एवं फेल्सपार के 5 प्लॉटों और चौमूं हाथनोदा के मेसेनरी स्टोन के दो प्लॉटों की भी रिजर्व दरों से कई गुणा अधिक प्रीमियम राशि पर नीलामी हुई है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के एक्सप्लोरेशन पर जोर और वैध खनन को बढ़ावा देने के निर्देशों का ही परिणाम है कि प्रदेश में मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया लगातार मॉनिटरिंग कर आवश्यक निर्देश देते रहे हैं।

पहली किस्त में मिलेंगे 59 करोड़ 32 लाख रूपए : एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि माइंस विभाग द्वारा माइनर मिनरल ब्लॉकों की भी प्रीमियम दरों पर नीलामी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाना चाहिए। भारत सरकार के ई पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से देश दुनिया में कहीं से भी नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की सुविधा से प्रदेश के खनिज ब्लॉकों की रिजर्व दरों से कई गुणा अधिक प्रीमियम दरों पर नीलामी से विभाग उत्साहित है और प्रदेश के खनिज विभाग की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। उन्होंने बताया कि इन 62 प्लॉटों की नीलामी से राज्य सरकार को इसी वित्तीय वर्ष में 59 करोड़ 32 लाख रूपए पहली किस्त के रूप में प्राप्त हो जाएंगे।

नीलामी और मॉनिटरिंग व्यवस्था चाक-चौबंद : डॉ. अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए खनिज खोज, खनन प्लॉटों की नीलामी और मॉनिटरिंग व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के साथ ही राजस्व व रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने राजस्थान और खासतौर से माइंस विभाग की कार्यशैली और ई ऑक्शन व्यवस्था के प्रति खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों के विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया।

देशभर के खननकर्ताओं को मौका : निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि 14 से 17 मार्च, 23 के दौरान जयपुर, राजसमंद, अलवर, भरतपुर, अजमेर, बाड़मेर, उदयपुर और डूंगरपुर में माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मार्बल व मेसेनरी स्टोन के 62 प्लॉटों की भारत सरकार के ई पोर्टल पर सफल नीलामी में रिजर्व प्राइज 2 करोड़ 4 लाख रूपए थी, जिसकी तुलना में 148 करोड़ 30 लाख रूपए की प्रीमियम नीलामी बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि बोलीदाताओं द्वारा 40 प्रतिशत राशि 59 करोड़ 32 लाख रूपए इसी वित्तीय वर्ष यानी की 30 मार्च तक राजकीय कोष में जमा कराए जाएंगे।

प्रीमियम दरों पर नीलाम हुए सभी प्लॉट : डीएमजी संदेश नायक ने बताया कि ई ऑक्शन में खनिज अभियंता अलवर के कार्यक्षेत्र के बघेरी खुर्द बघेरी कलां किशनगढ़बास गांव के 8 मेसेनरी स्टोन के प्लॉटों की 19 लाख की रिजर्व प्राइज की तुलना में 46 करोड़ 61 लाख रूपए की प्रीमियम राशि की बोली प्राप्त हुई है। इसी तरह से खनिज अभियंता जयपुर के कार्यक्षेत्र के हाथनोदा चोमूं के मेसेनरी स्टोन के दो प्लॉटों की 3 लाख 98 हजार 700 रूपए की रिजर्व प्राइज की तुलना मे 6 करोड़ 42 लाख 33 हजार 700 रूपए की बोली प्राप्त हुई है। एएमई कोटपूतली के कार्यक्षेत्र के बुचारा पावटा के क्वार्टज एवं फेल्सपार के पांच प्लॉटों की 57 लाख 11 हजार 250 रूपए की रिजर्व प्राइज की तुलना में 24 करोड़ 8 लाख 61 हजार 250 रूपए की बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सभी 62 प्लॉट प्रीमियम दरों पर नीलाम हुए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular