Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर में एक सीओ कार्यालय के साथ मुक्‍ताप्रसाद नगर और हदां में...

बीकानेर में एक सीओ कार्यालय के साथ मुक्‍ताप्रसाद नगर और हदां में नए पुलिस थानों को मंजूरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है।

सीएम गहलोत ने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। गंगाशहर (बीकानेर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद सृजित होंगे। इसी तरह मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर) में नया पुलिस थाना खोला जाएगा। इसमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद मंजूर किए गए हैं।

बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र हदां (बीकानेर) में नया थाना खोला जाएगा। इसमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular