Hometrendingराजस्‍थान में नई सरकार, करीब एक दर्जन बनेंगे मंत्री, इनकी चल रही...

राजस्‍थान में नई सरकार, करीब एक दर्जन बनेंगे मंत्री, इनकी चल रही चर्चा…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भाजपा की नई सरकार में मुख्‍यमंत्री, उपमुख्‍यमंत्री के बाद अब मंत्रियों के नामों को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। आपको बता दें कि नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रही है। इसमें सीएम, डिप्टी सीएम के साथ करीब एक दर्जन मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

जानकारों का मानना है कि जिस तरह पार्टी ने भजन लाल शर्मा को मुख्‍यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया था उसी तरह मंत्रियों के नाम भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। पार्टी ने किस-किस विधायक को मंत्री बनाना है यह भी तय कर लिया है, बस उनके नामों का ऐलान ही बाकी है।

बहरहाल, ताजा सियासी माहौल में अनिता भदेल, मंजू बाघमार, सिद्धि कुमारी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, जोगेश्वर गर्ग, संदीप शर्मा, जितेंद्र गोठवाल, संजय शर्मा, शत्रुघ्न गौतम, नौक्षम चौधरी, बाबा बालकनाथ, महंत प्रतापपुरी, शैलेष सिंह, दीप्ति किरन माहेश्वरी, जेठानंद व्‍यास, सुमित गोदारा, कुलदीप धनखड़ जैसे नाम भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular