Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान राज्य सेवा महिला संघ की नवीन कार्यकारणी गठित, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ...

राजस्‍थान राज्य सेवा महिला संघ की नवीन कार्यकारणी गठित, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य सेवा महिला संघ (RSSWA) की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आईएएस अधिकारी सुषमा अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सांख्यिकी सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा, राजस्थान पर्यटन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं में पदस्थापित महिला अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। कार्यकारिणी की अध्यक्ष संध्या शर्मा (राजस्थान लेखा सेवाएँ), उपाध्यक्ष नवरेखा (रोजगार सेवाएँ), महासचिव, डॉ. अनुकृति उज्जनिया (राजस्थान पुलिस सेवा), कोषाध्यक्ष, शशि जैन (राजस्थान लेखा सेवाएँ) एवं संयुक्त सचिव ऋतु मीना (राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा) चुनी गई।

राज्य सहकारी सेवा की अधिकारी सोनल माथुर ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अन्य सेवाओं में पदस्थापित अधिकाधिक महिला अधिकारियों के भी संघ से जुड़ने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर संघ की नव गठित कार्यकारिणी ने मनोयोग से आम मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!