Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलायंस क्लब बीकानेर उड़ान की नई कार्यकारिणी गठित, शारदा पुरोहित बनी अध्‍यक्ष

लायंस क्लब बीकानेर उड़ान की नई कार्यकारिणी गठित, शारदा पुरोहित बनी अध्‍यक्ष

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लायंस क्लब उड़ान की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब सचिव कमला नैन ने बताया कि क्लब कार्यकारिणी का गठन शनिवार को आयोजित जनरल मीटिंग में किया गया। कार्यकारिणी में लायन शारदा पुरोहित अध्यक्ष, लायन कमला नैन को पुनः सचिव व लायन नीलम आचार्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष सविता गौड़ व सीमा पुरोहित, सह सचिव आरती तँवर, रेणु जोशी टेल ट्विस्टर व उषा आचार्य को टेमर नियुक्त किया गया है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233E-1 वर्ष 23-24 की जोन चैयरपर्सन डॉ विजयलक्ष्मी व्यास क्लब सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट MJF लायन अर्चना थानवी, इंद्रा चाहर, मीनाक्षी यादव भी उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन शारदा पुरोहित ने उन पर विश्वास करने के लिए सदन का आभार प्रकट किया तथा बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार अतिशीघ्र किया जाएगा औऱ जोन चैयरपर्सन ने सेवाकार्य में सभी को एकजुट होकर सेवा करने का आह्वान किया व संकल्प लिया कि अधिक से अधिक सेवा कार्य कर नए आयाम स्थापित किये जायेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!