






देशनोक Abhayindia.com राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक के कार्मिकों द्वारा विद्यालय भवन निर्माण करवाने के लिए भामाशाह सुन्दरलाल दुग्गड़ का अभिनंदन किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या दौलत चारण ने बताया कि देशनोक कस्बे के एकमात्र बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन अधिक होने के कारण कक्षा कक्षों की कमी थी इसके कारण बेटियों को गर्मियों में बहुत ज्यादा असुविधा होती थी एवं इसी कारण विद्यालय को भी दो पारी में संचालित करना पड़ता है और इससे शिक्षण कार्य भी बाधित रहता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर देशनोक निवासी एवं कोलकाता प्रवासी उद्योगपति भामाशाह सुन्दरलाल दुगड़ ने आगे आकर शिक्षा विभाग को नवीन विद्यालय भवन बनाकर देने का प्रस्ताव दिया एवं सरकार ने भी उनके प्रस्ताव अनुसार कुसुम सुन्दर दुगड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से विद्यालय के नामकरण के आदेश जारी कर दिए।
इसी क्रम में विगत 4 जुलाई को विद्यालय भवन के निर्माण के लिए सुन्दरलाल दुगड़ के भाई एवं परिजनों द्वारा भूमि पूजन करके कार्य प्रारंभ करवा दिया। यद्यपि भामाशाह स्वयं उस दिन स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं थे, इस कारण जब वे देशनोक आए तो शाला परिवार द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर भामाशाह सुन्दरलाल दुगड़ ने कहा कि बालिकाओं के लिए बहुत ही जल्दी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन तैयार करवा दिया जाएगा, इसमें कितना ही पैसा लगे हमारा ट्रस्ट सुन्दरलाल दुग्गड़ चेरिटेबल ट्रस्ट कोई कमी नहीं आने देगा।
उन्होंने बताया कि ये विद्यालय राजस्थान के श्रेष्ठ विद्यालयों में से एक विद्यालय होगा। इस अवसर पर शाला परिवार के स्टॉफ के अतिरिक्त हनुमान सिंह बारठ, सवाई सिंह बारठ, गिरीश हिंदुस्तानी, कौशल दुगड़ आदि उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की एवं इनके इस कार्य के लिए कस्बे की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया


