Hometrendingनयाशहर पुलिस ने नशीले पदार्थ और जाली मुद्रा के खिलाफ की बड़ी...

नयाशहर पुलिस ने नशीले पदार्थ और जाली मुद्रा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 55 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ और 6 हज़ार की जाली मुद्रा बरामद की है। साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्‍त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर नावां थाना पुलिस की सूचना पर की गई।

नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी सहीराम बिश्नोई पुत्र बीरबल राम उम्र 35 साल निवासी रंगा कॉलोनी तथा प्रेमसुख डेलू पुत्र हंसराज डेलू उम्र 38 साल निवासी जंभेश्‍वर नगर को गिरफ्तार किया गया है।इस कार्रवाई को अंजाम देने में कांस्टेबल कपिल और पुरुषोत्तम की अहम भूमिका रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular