Hometrendingराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : दस जुलाई तक 'स्व नामांकन' कर सकेंगे शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : दस जुलाई तक ‘स्व नामांकन’ कर सकेंगे शिक्षक

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के संबंध में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि इसके अनुसार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/Guidelines.aspx पर इच्छुक शिक्षकों द्वारा ऑन-लाईन ‘स्व नामांकन’ प्रक्रिया द्वारा पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। अध्यापकों के ‘स्व नामांकन’ के लिए वेब पोर्टल 15 जून से 10 जुलाई तक खुला रहेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय समिति को ऑनलाईन प्रेषित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 14 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य होगी।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular