Friday, April 24, 2026
Hometrendingमहर्षि कपिल आश्रम में "नानी बाई को मायरो" त्रिदिवसीय कथा का आयोजन

महर्षि कपिल आश्रम में “नानी बाई को मायरो” त्रिदिवसीय कथा का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महर्षि कपिल आश्रम में नानी बाई को मायरो की त्रिदिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक गिरिराज जोशी ललन महाराज ने कथा में नरसी जी महाराज की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। महर्षि कपिल आश्रम का प्रांगण भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। कथा श्रवण करने वालों में बच्चे व बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। कथा की व्यवस्था चंद्रशेखर छंगाणी ने अपनी टीम के साथ सुचारू रूप से संभाल रखी है। कार्यक्रम का संचालन किशन ओझा घंटी ने किया। कथा के प्रथम दिवस शुभारंभ में मुख्य यजमान घनश्याम कलवानी सपत्नीक व बबला महाराज सपत्नीक उपस्थित रहे।

भगवान दास छंगाणी ने बताया कि इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भागवताचार्य आनन्द महाराज भादानी, बॉम्बे व भागवत किंकर श्री सुनिल महाराज-ओमजी भादाणी, ललित छंगाणी कोच साहब, बल्लुजी, गोपाल भादानी, नारायण छंगाणी, पन्नालाल छंगाणी, गोपीकिशन छंगानी, तुलसीदास छंगाणी, सतीश शर्मा, नमामी शंकर ओझा, राजू जोशी, आर सोनी का मंच से संम्मान किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!