Thursday, June 4, 2026
Hometrendingनाल थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार

नाल थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ सप्लायर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण के अनुसार, एन.डी.पी.एस. एक्ट, पुलिस थाना नापासर में थानाधिकारी नापासर द्वारा मुल्जिम छगनलाल पुत्र मोहनलाल निवासी पीथो का बास सींथल पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर के कब्जा से 3 किला 900 ग्राम डोडा पोस्त छिल्का व 740 ग्राम डोडा पोस्त चुरा बरामद कर प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान बाद पुलिस थाना नाल द्वारा मुल्जिम को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अनुसंधान से उक्त डोडा पोस्त संतोष कुमार पुत्र हड़मानराम निवासी पुरोहित बास हनुमान मन्दिर के पास रासीसर पुलिस थाना नौखा बीकानेर से लाना पाया गया।

हेमन्त शर्मा महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेन्ज व कावेन्द्र सिंह सागर पुलिस अधीक्षक द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर चक्रवर्ती सिंह राठौड अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), हिमांशु शर्मा वृताधिकारी पुलिस वृत गंगाशहर के निकटतम सुपरविजन में विकास बिश्नोई पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन तथा तकनीकी सहायता से उक्त प्रकरण में फरार चल रहे मुल्जिम संतोष कुमार पुत्र हडमानराम उम्र 45 साल निवासी पुरोहित बास हनुमान मन्दिर के पास रासीसर पुलिस थाना नौखा बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में शामिल टीम

महेन्द्र सिंह हैडकांस्‍टेबल 212
जगदीश कांस्‍टेबल 820
पवन कुमार कांस्‍टेबल 988

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!