Hometrendingसरला देवी पुरोहित की स्मृति में गोपेश्‍वर बस्‍ती में संगीतमय श्रीमद् भागवत...

सरला देवी पुरोहित की स्मृति में गोपेश्‍वर बस्‍ती में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्‍वर्गीय श्रीमति सरला देवी पुरोहित [माँ] की स्मृति में गोपेश्‍वर बस्‍ती में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले रविवार को सुबह गोपेश्वर महादेव मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्‍या में महिलाएं शामिल हुईं।

कलश यात्रा के बाद गोपेश्‍वर बस्‍ती में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर आयोजक योगेश पुरोहित ने कथा वाचक पंडित विजेन्द्र व्यास का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कथा वाचक पंडित विजेन्द्र व्यास ने संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया। कथा के दौरान बही भक्ति की धारा में श्रद्धालु मंत्रमुग्‍ध हो गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular