Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में मर्डर : जमीन विवाद में गई एक जने की जान

बीकानेर में मर्डर : जमीन विवाद में गई एक जने की जान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के खाजूवाला में चक 27बीडी में जमीन विवाद को लेकर बीती रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक जने का मर्डर होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दरम्‍यान दोनों ही पक्षों से जमकर हथियार भी चले। इसके चलते तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक रा‍यसिंह जाट को पीबीएम अस्‍पताल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसका दम टूट गया।

खाजूवाला थानाप्रभारी विक्रम सिंह ने अभय इंडिया को बताया कि आपसी संघर्ष में घायल हुए शख्‍स रायसिंह को बीती रात पीबीएम रैफर किया गया, जहां अभी करीब दो घंटे पहले उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रायसिंह की खाजूवाला में जमीन है तथा वो खुद रावतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में किनके बीच हैं मुकाबला, देखें पूरी सूची…

बीकानेर नगर निगम चुनाव : महापौर के लिये इन महिलाओं के नामों को लेकर उत्‍साह…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!