Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरनयाशहर थाना क्षेत्र में महिला का मर्डर, आरोपी फरार

नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला का मर्डर, आरोपी फरार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थानान्तर्गत मुक्ता प्रसाद नगर में गुरुवार तड़के एक महिला की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी सी फैल गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

नयाशहर थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद ने ‘अभय इंडिया’ को बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर में भंवरी देवी मेघवाल (35) की उसके पति अशोक कुमार मेघवाल ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की मां संतोष देवी की रिपोर्ट पर आरोपी पति अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस पुलिस पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!