Hometrendingबीकानेर एवं भरतपुर में बनेंगे मल्टीपरपज इन्डोर हॉल, 16.44 करोड़ रुपए की...

बीकानेर एवं भरतपुर में बनेंगे मल्टीपरपज इन्डोर हॉल, 16.44 करोड़ रुपए की मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर एवं भरतपुर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16.44 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रत्येक हॉल के निर्माण में 8.22 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इनके निर्माण से खिलाड़ियों को इन्डोर गेम्स में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा बजट में घोषणा की गई थी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular