Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingएमएसएमई सुविधा शिविरों का होगा आयोजन, 28 अप्रैल को 21 जिलों में,...

एमएसएमई सुविधा शिविरों का होगा आयोजन, 28 अप्रैल को 21 जिलों में, 4 मई को 12 जिलों में लगेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने अवगत करवाया गया कि राज्य मे उद्यमी को अपना उद्यम स्थापित करने, विस्तार करने एवं उद्यम संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में एमएसएमई फेसिलिटेशन सेन्टर्स कार्यरत हैं। राजस्थान के 21 जिलों में 28 अप्रेल 2023 व 12 जिलों में 4 मई 2023 को एमएसएमई सुविधा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आगन्तुक उद्यमियों, व्यवसायियों तथा नागरिकों को राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही इच्‍छुक अभ्यर्थियों को योजनान्तर्गत आवेदन तैयार करने व आगन्तुकों को आर्थिक रूप से व्यवहार्य उद्यम के चिन्हीकरण, राज्य में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी एवं उद्यमियों को अपने उत्पाद के विपणन के लिये आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिविरों में उद्यम संचालन में आ रही कठिनाईयों के निवारण संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए मंगलवार 25 अप्रेल को आयुक्त उद्योग महेन्द्र कुमार पारख की अध्यक्षता में वी.सी. के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!