Friday, April 24, 2026
Hometrendingअंतर महाविद्यालय योगा प्रतियोगिता में एमएस कॉलेज टीम का शानदार प्रदर्शन

अंतर महाविद्यालय योगा प्रतियोगिता में एमएस कॉलेज टीम का शानदार प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत आयोजित योगा प्रतियोगिता में राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय (MS College) बीकानेर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। इन्होंने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री कोलायत में उपस्थित आदेश महाविद्यालय में करवाया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमो ने भाग लिया जिसमें राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की छह छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया जिसमें करनी नाथ योगी, निकिता वैष्णव बीए प्रथम वर्ष, टीना नायक, यशिका सुथार बीए सेकंड ईयर, गौरी जोशी बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं करिश्मा कच्छावा एमए प्रीवियस की छात्रा ने हिस्सा लिया।

टीम मैनेजर के तौर पर महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉक्टर वीणा पुरोहित छात्राओं के साथ उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर नवदीप सिंह बैंस ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए भविष्य में निरंतर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद प्रभारी डॉ शशि बीदावत एवं समस्त खेल समिति में इसकी सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!