Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingसांसद हनुमान बेनीवाल कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

सांसद हनुमान बेनीवाल कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। राजस्थान में पार्टी राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने पिछले 10 दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे कोरोना का टेस्ट करा लें।

हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “COVID- 19 के लक्षण महसूस होने के कारण नागौर में टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और मेरी पत्नी कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मेरी अपील है कि पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाए।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!