








बीकानेर Abhayindia.com पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग में एक विशेष मोटिवेशनल स्पीच सैशन शनिवार को आयोजित किया गया। सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि इसमें पूर्व आईएएस एवं वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक फिलीपिंस में चीफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत मनोज शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस दौरान सबसे पहले इंस्टिट्यूट के प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार ने शर्मा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि आज के की-नोट स्पीकर ट्रिपल आई होल्डर है चूंकि इन्होने आईआईटी, आईआईएम और आईएएस जैसी तीनो परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। संस्थान के प्री इंजीनियरिंग विंग के एचओडी इंजी. पंकज मेहंदीरत्ता ने स्पीकर का अपर्णा पहनाकर स्वागत किया। शर्मा ने अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया तथा बच्चों के साथ वाद-संवाद के साथ कॉम्पिटीशन परीक्षा के बारे में बहुत ही बारीक जानकारी बच्चों को दी।
उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शोर्ट कट नहीं होता है। किताबों को रटने की बजाय फंडामेंटल पर ध्यान देने का बोला। संस्कार, अनुशासन और धैर्य के महत्व को बताया। विधार्थियों को ये सैशन बहुत ही मोटिवेशनल लगा। अंत में प्रज्ञानम् निःशुल्क कोचिंग की निदेशक एकता गोस्वामी व फिजिक्स मेंटर इंजी. दिनेश चौधरी ने मोमेन्टो देकर मनोज शर्मा को सम्मानित किया।


