Friday, May 17, 2024
Homeबीकानेरमातृशक्ति ने वाहन रेली निकाल कर दिया सीएम की यात्रा का संदेश

मातृशक्ति ने वाहन रेली निकाल कर दिया सीएम की यात्रा का संदेश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की बीकानेर संभाग में गुरुवार को आने वाली राजस्थान गौरव यात्रा के मद्देनजर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के नेतृत्व में स्कूटी वाहन रैली निकाली गई। जस्सूसर गेट से रवाना हुई रैली में बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं शामिल हुई। रैली के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारे लगाए गए तथा मातृशक्ति सै सीएम की यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। रैली का जगह-जगह स्वागत सत्कार हुआ।

रैली प्रभारी सुधा आचार्य ने बताया इस स्कूटी रैली को भाजपा नेता विजय आचार्य, जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संयोजक मनीषा जोधा ने बताया रैली जस्सूसर गेट से रवाना होकर शहर के अंदरूनी परकोटे से होते हुए गोकुल सर्किल पहुंची जगह-जगह पर रैली का मातृशक्ति द्वारा स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य तथा रैली प्रभारी सुधा आचार्य ने मातृशक्ति से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत करने की अपील की।

मुकाम में होगा सीएम का गर्मजोशी से स्वागत

नोखा (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान गौरव यात्रा का बीकानेर संभाग में आगाज करने के लिये गुरूवार को नोखा के मुकाम धाम पहुचं रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत सत्कार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह की लहर व्याप्त है। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे मुकाम पहुंचने के बाद गुरू जंभेश्वर मंदिर में दर्शन और धोक लगाएंगी। बाद में वे आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। मुकाम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिम्मा भाजपा नेता बिहारीलाल विश्रोई ने संभाल रखा है। मुख्यमंत्री को मुकाम में तीस मिनट तक ठहराव का कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तमाम व्यवस्थाओं और मुख्यमंत्री का भव्य अंदाज में स्वागत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

सीएम के रोड शो की पूर्व संध्या पर निकलेगी स्कूटी रैली

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular