Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक बार फिर एक्टिव होगा मानसून! जानें- 15 अगस्‍त से...

राजस्‍थान में एक बार फिर एक्टिव होगा मानसून! जानें- 15 अगस्‍त से कैसा होगा मौसम का मिजाज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 15 अगस्त के बाद मानसून एक्टिव होगा। बहरहाल, अगले कुछ दिन हल्की बूंदाबांदी का दौर चलेगा। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में भरतपुर के नगर में सर्वाधिक 35 मिलीमीटर बारिश हुई।

विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अब भी अपनी नॉर्मल पॉजिशन से उत्तर की तरफ बनी हुई है। ये ट्रफ वर्तमान में फरीदकोट, लुधियाना, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होकर गुजर रही है। इसके कारण कोर जोन राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा के एरिया में बारिश बहुत कम हो रही है।

विभाग के अनुसार, सोमवार (11 अगस्‍त) से पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग के कहीं भागाें में मध्यम स्तर की बारिश होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!