Hometrendingजून के आखिरी सप्‍ताह में राजस्‍थान आएगा मानसून, आज 9 जिलों में...

जून के आखिरी सप्‍ताह में राजस्‍थान आएगा मानसून, आज 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में तेज गर्मी के बीच आज नौ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को बारां, कोटा, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू और चूरू में आंधी व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 20 जून के आसपास प्रदेश में प्री मानसून की बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इसके बाद जून के आखिरी सप्‍ताह में मानसून यहां प्रवेश कर जाएगा। विभाग के अनुसार, प्री मानसून की बारिश शुरू होने से ही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान...

श्रीगंगानगर : 46.1

धौलपुर : 45.4

भरतपुर : 45

अलवर : 44.8

चूरू : 45.

संगरिया : 44.9

करौली : 44.4

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular