Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून : आज 23 जिलों में, कल 28 जिलों में...

राजस्‍थान में मानसून : आज 23 जिलों में, कल 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दूसरा दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में ‘लो-प्रेशर एरिया’ बनने से मौसम में बदलाव आया है। विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने आज 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात तो कुछ में इनके साथ मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई है। जिसमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली जिले शामिल है।

इसी तरह विभाग ने 21 अगस्‍त के लिए भी 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात तो कुछ में इनके साथ मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई है। जिसमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!